फुटबॉलफ्लैश न्यूज

चेक गणराज्य यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, नीदरलैंड को 2-0 से हराया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बुडापेस्ट – थॉमस होल्स और पैट्रिक शीक के दूसरे हॉफ में किये गये गोल की मदद से चेक गणराज्य ने नीदरलैंड को 2-0 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप – यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। नीदरलैंड को दूसरे हाफ के 55वें मिनट में मैथियास डि लिट को लाल कार्ड मिलने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा और चेक गणराज्य ने इसका पूरा फायदा उठाया।

चेक गणराज्य की तरफ से टूर्नामेंट में पहली बार शीक के अलावा किसी अन्य ने भी गोल किया। मिडफील्डर होल्स ने 68वें मिनट में दायें छोर से मिली फ्री किक पर हेडर से गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलायी। इसके बाद होल्स ने 80वें मिनट में शीक के लिये गेंद बनायी जिन्होंने टूर्नामेंट में अपना चौथा गोल दागा।

शीक ने चेक गणराज्य की स्कॉटलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत में टीम की तरफ से दोनों गोल किये थे। क्रोएशिया के खिलाफ 1-1 से ड्रा में भी उन्होंने ही गोल दागा था। अभी टूर्नामेंट में शीक से अधिक गोल केवल पुर्तगाल के फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम पर हैं। चेक गणराज्य क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क से भिड़ेगा। यह मैच शनिवार को अजरबेजान के बाकू में खेला जाएगा।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button