
गंगा में सीवेज बहाने पर लगेगा 1 लाख का जुर्माना
गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाये रखने के लिए वाराणसी नगर निगम ने अब मुहीम छेड़ दी है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए गंगा में गंदगी फेकने वालों पर जुर्माने का प्रावधान किया है। और अगर इसके बाद भी लोग नहीं सुधरते है तो उनपर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। नगर निगम ने जुर्माने का स्लैब तैयार कर लिया है। इस मामले में अब नगर आयुक्त प्रणय सिंह के अंतिम फैसले पर मुहर लगनी बाकी है।
आपको बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम शहर को साफ करने में लगा हुआ है वहीं स्वच्छता प्रबंधन से जुड़े लोग भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे है। इसके बाद भी हालत में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। लोग चोरी छिपे गंगा के गंदगी फेंक रहे है।
गंगा में गंदगी फेंकने की कई ऑनलाइन शिकायत पहुंच रही है। इसको लेकर अब नगर निगम सख्त हुआ है। बता दें कि सबसे अधिक जुर्माना गंगा में सीवेज बहाने पर है। गंगा में सीवेज बहाने पर एक लाख तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।