उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीफ्लैश न्यूज

खेल-कूद से बाहरी और योग से आन्तरिक स्वास्थ्य होता है बेहतर-दुर्गा शंकर मिश्र

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

दिनांकः 30 मार्च, 2022 लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आज बिजनौर रोड स्थित भौनवाल कॉन्वेन्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट.2022 का शुभारंभ शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि देश की शक्ति देश के नागरिकों में निहित है, इसलिए बच्चों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार युक्त शिक्षा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के अंक से किसी भी बच्चे का व्यक्तित्व नहीं बनता। आने वाले समय में विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यक्तित्व का विकास जरूरी है। व्यक्तित्व के विकास में सबसे अधिक आवश्यक है बेहतर स्वास्थ्य। स्वास्थ्य को बेहतर रखने में खेल.कूद एवं योग का विशेष महत्व होता है। खेल-कूद से बाहरी और योग से आन्तरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। किसी प्रतियोगिता में जीतने व हारने से बड़ी बात प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है।

खेल प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों में आगे बढ़ने की भावना आती है। इसलिये सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करना चाहिये।

इस अवसर पर विद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता, मार्च पास्ट, योगा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button