फ्लैश न्यूज

किन्नर अखाड़े पर आसमान से बरसे फूल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हरिद्वार – सोमवती अमावस्या के मौके पर शाही स्नान के दौरान अखाड़ों की भव्यता देखते ही बन रही है। तमाम तरह के अखाड़े अपने सहयोगी अखाड़ों के साथ पेशवाई स्वरूप हरकी पैड़ी का रुख कर रहे है। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र किन्नर अखाड़ा बना हुआ है।
दरअसल, किन्नर अखाड़ा के साथ हजारों भक्त हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए निकले हुए है। जिनके ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है। जबकि, भक्तों की चारों ओर लाइन लगी हुई है। वहीं, लोग साधु-संतों का आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से ही सड़कों पर खड़े हुए है।

बता दें कि हरकी पैड़ी पर सबसे पहले शाही स्नान निरंजनी अखाड़े ने किया। निरंजनी अखाड़ा अपने अखाड़े आनंद के साथ हरकी पैड़ी पर पहुंचा। जहां निरंजनी अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश गिरी और आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। जिसके बाद अखाड़े के महामंडलेश्वरों ने गंगा में स्नान किया। वहीं, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर के साथ नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह शामिल रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button