वाराणसी

काशी में श्रद्धालुओं को मिलेगी रोपवे जैसी सुविधा : दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने विधानसभा में पेश किये गये उत्तर प्रदेश के बजट को कल्याणकारी तथा सामान्यजन के हितों का संरक्षक बताया है। आयुष मंत्री ने कहा है कि मौजूदा बजट में किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, छात्रो, श्रमिकों तथा उद्यमियों के चौमुखी विकास पर ध्यान दिया गया है। यह बजट प्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करेगा।

आयुष मंत्री ने बजट में गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 113 करोड़ 52 लाख रूपये आवंटित किये जाने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इससे छात्रों को मेडिकल की पढाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और इस क्षेत्र के छात्रों को पढ़ाई हेतु दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो।

दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 90 रकरोड़ का प्रावधान किया गया है । उन्होंने कहा कि इस बजट में वाराणसी के साथ-साथ पूरे पूर्वांचल के विकास की रूपरेखा भी तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि आज बजट में काशी में रामनगर से राजघाट के मध्य एक नया फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 500 करोड़ तथा उस पार से सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामनगर से राजघाट बनने वाले नए नवनिर्मित फोरलेन से लिंक मार्ग द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए लिंक मार्ग हेतु अलग से 100 करोड़ के अलावा गंगा में जल पर्यटन को बढ़ावा देने, सारनाथ में पर्यटन विकास, डॉक्टर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कौशल विकास के लिए भारी-भरकम धनराशि की व्यवस्था बजट में किया गया है।

श्री दयालु ने कहा कि काशी में आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए रोपवे निर्माण के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि साथ ही वाराणसी से पूर्वांचल के अन्य जनपदों के सर्वांगीण विकास के लिए इस बजट में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी एवं मूलभूत आवश्यकताओं के पूर्ति हेतु बजट का प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777