भारत

एमपी में रह रहे कश्मीरी पंडितों को लेकर गृह मंत्री का बड़ा बयान

गृह मंत्री ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म नहीं देखने की बात कहने वाले राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से निवेदन है। कि वह मध्य प्रदेश में रह रहे उन कश्मीरी पंडितों की सूची उपलब्ध करा दें जो वापस जाना चाहते हैं। इस ट्वीट को उन्होंने विवेक तन्खा को भी टैग किया है। और #TheKashmirFiles का इस्तेमाल किया है।

वहीं गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह कश्मीरी विस्थापितों के साथ है। अगर वह यहां से वापस कश्मीर जाना चाहेंगे तो सरकार उनकी पूरी मदद करेगी । उनको कश्मीर पहुचाने तक कि व्यवस्था की जाएगी। इस मामले में राजनीति नही होनी चाहिए। यह मानव सेवा और संवेदनाओं का मामला है। इसके लिए सभी को सकारात्मक दृटिकोण रखना चाहिए।

आपको बता दे कि हाल ही में विवेक तन्खा ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक 2022 और जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक पर अपनी बात रखी एवं जम्मू-कश्मीर के बेहतरीन विकास और उत्थान के लिए सरकार को सुझाव भी दिए और कहा था। कि कश्मीर की हालत दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। सरकारी अफसर कब तक कश्मीर को चलाएँगे। लोक तांत्रिक सरकार की जरूरत है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777