उत्तरी मैक्सिको की सीमा पर गोलीबारी

उत्तरी मैक्सिको के सीमावर्ती शहर रेनोसा में गोलीबारी और झड़प की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। तमौलीपस प्रांत के सुरक्षा प्रवक्ता ने मृतकों की पहचान या मौतों की परिस्थिति के बारे में कुछ बताया नहीं है, लेकिन प्रवक्ता के ट्विटर अकाउंट पर शहर के कई स्थानों पर शव के मिलने की जानकारी दी गई है।

हालांकि शुक्रवार को उत्तरी मैक्सिको अधिकारियों ने गोलीबारी और वाहनों के काफिले की संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी थी। यह भी सूचना दी गई थी कि एक सैन्य गश्ती दल पर हमले के बाद एक संदिग्ध घायल हो गया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777