उत्तराखंडफ्लैश न्यूज

उत्तराखंड में हुआ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद अब भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव की भी शुरुआत कर दी है। इन सबके बीच पार्टी ने उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। महेंद्र भट्ट उत्तराखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पिछले कई दिनों से उनके नाम को लेकर अटकलें चल रही थी।

इन सबके बीच आज सुबह सवेरे ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई है। चिट्ठी में लिखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

आपको बता दें कि महेंद्र भट्टी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से पिछले दिनों मुलाकात भी हुई थी। जिसके बाद से उनके नाम की अटकले जोरों पर थी। आपको पता था कि महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के बद्रीनाथ सीट से दो विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह मदन कौशिक की जगह प्रदेश अध्यक्ष का कमान संभालेंगे।

2024 के चुनाव को लेकर महेंद्र भट्ट पर बड़ी जिम्मेदारी है। महेंद्र भट्ट को जमीन से जुड़ा नेता बताया जाता है। महेंद्र भट्ट गढ़वाल और कुमाऊं में भी काफी लोकप्रिय हैं। इन्हीं सब समीकरणों को साधने के लिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777