भारत

अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगेगा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के लोकनायक अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों को अस्पताल में अच्छी व्यवस्था मिले ये हमारी कोशिश है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की संभावना से इंकार किया लेकिन ये भी कहा कि कुछ पाबंदियां लगाए जाने की ज़रूरत है। जिनका जल्द एलान किया जाएगा।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सीएम ने कहा कि कुछ दिनों से पूरे देश में कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे है। और दिल्ली में भी उसी तेजी से कोरोना के केस में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एक तरफ हम लोगों को वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है और दूसरी ओर संक्रमण को फैलने से बचाने की जरूरत है. साथ ही, हॉस्पिटल मैनेजमेंट को भी दुरुस्त करने की जरूरत है। यह कोरोना की चौथी लहर दिल्ली में आई है। नवंबर में पिछली लहर आई थी और उसके बाद केस इतने ज्यादा कम हो गए थे कि सिस्टम में थोड़ा ढीलापन आ गया था।

लोकनायक अस्पताल के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं रिव्यू कर रहा हूँ और आज LNJP का सारा सिस्टम वापस देखा है। जो नवम्बर में हमारी तैयारी थी हम वापस वैसी ही तैयारी कर रहे हैं। नवम्बर की वेव को दिल्ली में डॉक्टर्स और नर्सेज ने मिलकर बहुत अच्छे से हैंडल किया था। उसी स्तर की तैयारी को वापस दिल्ली सरकार और सारे हॉस्पिटल मिलकर कर रहे है।

आज LNJP का मुआयना किया है जो ज़रूरत है अस्पताल में उसे एमएस और डॉक्टर्स ने हमें बताया। उन सारी चीज़ों को पूरा करेंगे और दिल्ली के लोगों को किसी तरह की तकलीफ नहीं होने देंगे। अगर कोई बीमार होता है और उसे हॉस्पिटल की ज़रूरत है तो हमारी पूरी कोशिश है कि उसे अच्छे से अच्छे अस्पताल में व्यवस्था मिले।

दिल्ली में वैक्सीनेशन को लेकर ताज़ा स्तिथि पर बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर मैंने प्रधानमंत्री को चिठ्ठी भी लिखी है। दिल्ली में मैं अपनी व्यवस्था बता सकता हूँ बाकी देश के बारे में बात नहीं कर सकता। अगर हमें समुचित संख्या में वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध करा दी जाए। उम्र की सीमा हटा दी जाये और वैक्सीनेशन सेंटर्स के नियम में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर्स खोलने की इजाज़त दे दी जाए तो हम 2-3 महीने के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते है। वैक्सीनेशन अगर हो जाएगा तो कोरोना की जो गंभीरता है वो खत्म हो जाएगी।

दिल्ली में क्या वैक्सीन की किल्लत है इस सवाल के जवाब में सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आज की तारीख में हमारे पास 7-10 दिन की वैक्सीन उपलब्ध है। वैक्सीनेशन को लेकर बहुत कठोर शर्तें है। 45 साल से कम आयु वालों को लगा नहीं सकते। ये सब शर्तें मुझे लगता है इस समय हटाने की ज़रूरत है। हमें बहुत बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन ड्राइव करने की ज़रूरत है। वहीं दिल्ली में बेड्स और वेंटिलेटर की किल्लत के बारे में पोछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेड्स और वेंटिलेटर को लेकर हम अभी ठीक स्तिथि में है।

दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की संभावना से इंकार करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन नहीं है लेकिन कुछ पाबंदियों की जरूरत है। उन्हें लगाया जायेगा। किस तरह की पाबंदियां होंगी इसके बारे में आज या कल में एलान किया जाएगा। अभी वीकेंड लॉकडाउन जैसी भी कोई तैयारी नहीं है। हालांकि इस बार कोरोना का पीक कहां तक जायेगा इस पर केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली के एक्सपर्ट्स के सम्पर्क में हैं और केंद्रीय एक्सपर्ट्स से भी DDMA की मीटिंग में बात हुई थी। इस बारे में अभी कोई भी कुछ भी कहने की स्तिथि में नहीं है कि इसकी पीक कहां तक जाएगी। हम इतना ही कर सकते हैं कि अपने आप को इसके लिये तैयार कर सकते है। उन तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिये।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली बार के पीक के दौरान अस्थायी कोविड सेंटर बनाये गये थे उसी तरह के कोविड सेंटर इस बार भी बनाये जा रहे है। जिनमें से कुछ शुरू भी हो चुके है। LNJP अस्पताल के सामने एक बैंक्वेट हाल में एक सेंटर था वो भी जल्द शुरू होने वाला है। साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि हॉस्पिटल में OPD सेवाएं अब धीरे-धीरे हम कम कर रहे है। LNJP में कुल 2 हज़ार बेड है। पिछली बार पूरे 2000 बेड कोरोना में लगे हुए थे। अभी हमने फिलहाल 1500 बेड को कोविड घोषित किया है 500 अभी भी नॉन-कोविड में चल रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button