विश्‍व

अमेरिका ने कराची में हुए आत्मघाती हमले की निंदा की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वाशिंगटन – अमेरिका ने कराची विश्वविद्यालय में हुए उस आत्मघाती हमले की निंदा की है। जिसमें तीन चीनी शिक्षकों और एक पाकिस्तानी चालक की मौत हो गई थी। अमेरिका ने कहा कि दुनिया में कहीं भी किया गया आतंकवादी हमला मानवता का अपमान है।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की एक बुर्काधारी महिला आत्मघाती हमलावर ने 26 अप्रैल को कराची विश्वविद्यालय में विस्फोट करके उसके कन्फ्यूशियस संस्थान की एक वैन के परखच्चे उड़ा दिये थे। यह पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया हमला था।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमने पाकिस्तान में कराची विश्वविद्यालय के खिलाफ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की थी। आज हम उस निंदा को फिर दोहराते हैं। आतंकवादी हमला कहीं पर भी हो, यह हर जगह मानवता का अपमान है।

प्राइस ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अमेरिका महत्व देता है। हमले के बाद प्रतिबंधित बीएलए ने इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और घोषणा की कि हमलावर शारी बलूच नाम की उच्च शिक्षित महिला थी। जो दो छोटे-छोटे बच्चों की मां थी।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button