उत्तर प्रदेश

अब काशी विश्वनाथ मंदिर में नहीं होंगे स्पर्श दर्शन, बढ़ते कोरोना के बीच प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

जहां एक ओर देशभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है वही अब पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर में लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी है।

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। इस संबंध में वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जानकारी दी कि अगले आदेश तक काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन नहीं होंगे। श्रद्धालु अब केवल झांकी दर्शन ही कर सकेंगे। इसके अलावा दर्शनार्थियों को कोविड नियमों के तहत ही दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।

आपको बता दें कि जिले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और जिले कोरोना मरीजों की संख्या एक हजार के उपर पहुंच चुकी है। इसके अलावा कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 77 के करीब है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button