फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

अंतर्कलह को सुलझाने के लिए कैप्टन और सिद्धू दिल्ली बुलाए गए

पंजाब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह सुलझती नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि कांग्रेस आलाकमान अब एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। सूत्र यह दावा कर रहे है कि कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब के 20 बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है।

इन 20 बड़े नेताओं में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हैं। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी और अंतर्कलह सुलझाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक कमेटी का गठन किया था। वह कमेटी फिलहाल ऐसा लगता है कि पंजाब कांग्रेस की समस्या का निवारण नहीं कर पाई है।

कमेटी के सुझाव पर आलाकमान की ओर से सिद्धू को दिए गए प्रस्ताव उन्हें मंजूर नहीं। सिद्धू अब भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं किस से सिद्धू कहीं से भी कैप्टन अमरिंदर के अधीन काम करना नहीं चाहते। दूसरी और प्रताप सिंह बाजवा भी कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले रखा है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777