फ्लैश न्यूज

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को हर हाल में लाएंगे वापस-पीएम मोदी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

यूपी में आखिरी चरण के चुनाव के लिए सभी दल अपनी पूरी ताकत से प्रचार करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनभद्र में जनसभा को संबोधित किया। चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सभास्थल पर भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने जिले की चारों सीटों से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश को बिजली देने वाली धरती को प्रणाम। उन्होंने कहा कि मैं आज देश के लोगों को भी ये विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। आज दुनिया में जो हालात बने हैं, वो आप देख रहे हैं। ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य ही है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं।

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से कई हजार नागरिकों को वहां से देश वापस लाया जा चुका है। इस मिशन को गति देने के लिए भारत ने अपने 4 मंत्रियों को भी वहां पर भेज दिया है। संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायुसेना को भी लगा दिया गया है।

घोर परिवारवादियों ने किया कदम कदम भारत का अपमान
पीएम मोदी ने कहा जो लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हों, जो भारत की सेनाओं के अपमान करते हों, जो भारत के उद्यमियों की मेहनत से चल रहे मेक इन इंडिया अभियान का मखौल उड़ाते हों, वो घोर परिवारवादी लोग भारत को कभी ताकतवर नहीं बना सकते। ऐसे लोगों को आप कभी माफ मत करना।

इन घोर परिवारवादियों ने कदम-कदम पर भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये अपमान यूपी के लोगों का अपमान है। आजादी के बाद इन लोगों को जब-जब सरकार बनाने का मौका मिला। आपको पीछे रखने का काम किया। ऐसे लोगों को आप कभी माफ मत करना।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत तभी ताकतवर बनेगा। जब दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता कम से कम होगी। बदलते हुए समय में भारत को और ज्यादा ताकतवर बनना ही होगा। पीएम मोदी ने कहा कि घर वो जिसमें नल से जल पहुंचे। इस अभियान को भी हम तेज गति से चला रहे हैं। सिर्फ इन दोनों योजनाओं के लिए इस वर्ष मोदी ने बजट में 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हमने हजारों घर सोनभद्र में बनाए हैं।

जो लोग बाकी बचे हैं। उनको भी 10 मार्च के बाद फिर से सरकार बनने के बाद पक्के घर बनाने का काम तेजी से होगा। मैं आज सोनभद्र आकर आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आपको इस परिस्थिति में जीने के लिए जिन्होंने मजबूर किया है, उन्हें माफ नहीं करना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों बाद आज धरती आबा बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय सेनानियों, क्रांतिवीरों के योगदान को हमारी सरकार ने राष्ट्रीय पहचान दी है। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। पीएम किसान सम्मान निधि का बड़ा लाभ सोनभद्र के किसानों को मिला है। अकेले सोनभद्र जिले में 2 लाख से अधिक किसानों के खातों में 350 करोड़ रुपये से भी अधिक की रकम जमा हो चुकी है।

पीएम मोदी बोले- पूरे यूपी में दिख रहा उमंग
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों के पक्ष में इस जनसमर्थन ने यूपी चुनाव के नतीजे तय कर दिए हैं। अपना दल हो, निषाद पार्टी हो या भाजपा। उत्तर प्रदेश में मैं जहां-जहां गया हूं, इस गठबंधन के लिए एक भारी समर्थन, उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है। मैंने कई चुनाव देखे हैं। पहली बार देख रहा हूं कि चुनाव प्रत्याशी नहीं बल्कि जनता खुद लड़ रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि यह चुनाव देश की दशा तय करेगा। जनता से भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की। काला छाता, काला कपड़ा, काला गमछा, काली टोपी, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, पानी की बोतल तथा झोला, बैग आदि लेकर पहुंचे लोगों को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं मिला।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button