राष्ट्रीय

वैक्सीन लेने के बाद तीसरी लहर की संभावना होगी कम – हेमा मालिनी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कोरोना संक्रमण में कमी के बाद मथुरा के सांसद हेमा मालिनी आज अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को यही कहना चाहती हू। कि सबको कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहिए। अगर सभी लगवा लेंगे तो तीसरी लहर आने की संभावना नहीं होगी। लेकिन अगर तीसरी लहर आती भी है। तो हमें इतना प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसलिए आप वैक्सीन जरूर लगवाएं।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकार हर संभव उपाय कर रही है। लेकिन इसके बचने के लिए लोगों को भी कोविड नियमों का पालन करने की जरूरत है।

सांसद ने कहा, संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। लेकिन हम सभी को भी पूरी तरह सावधान रहना होगा। इसके लिये टीकाकरण सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। लोग बिना किसी भ्रम के टीका लगवाएं।

प्रदेश सरकार की पहल पर गठित कोविड निगरानी समितियों को किट वितरित करने के दौरान सांसद ने कहा, संक्रमण की पहली लहर के बाद हम लापरवाह हो गए थे। जिसके परिणामस्वरूप दूसरी लहर से हमें बहुत नुकसान उठाना पड़ा। इसीलिए हमें दूसरी लहर से सबक लेते हुए और सतर्क रहना होगा।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button