फ्लैश न्यूजमनोरंजन

रियलिटी टीवी शोज में स्वीकारा जाना गजब का एहसास : गौहर खान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई : गौहर खान फिल्म, ओटीटी और टेलीविजन जैसे कई माध्यमों में काम कर चुकी हैं. गौहर एक्टिंग को अपना पहला प्यार मानती हैं, लेकिन रियलिटी शोज में उन्हें जिस तरह की स्वीकृति मिली है उसे भूलाना उनके लिए नामुमकिन है. साल 2009 में गौहर ने ‘झलक दिखला जा’ के साथ रियलिटी शो में कदम रखा.

इसके बाद वह ‘द खान सिस्टर्स’, ‘बिग बॉस 7’, ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 5’ में भी शामिल हुईं. अभी हाल ही में ‘तूफानी सीनियर’ के तौर पर वह ‘बिग बॉस’ के जारी 14वें सीजन में भी नजर आईं. गौहर ने बताया अभिनय मेरा पहला प्यार है, इसलिए कैमरे के सामने मैं जब भी होती हूं, खुश होती हूं, लेकिन मुझे रिएलिटी स्पेस में भी भरपूर मजा आया है.

उन्होंने आगे कहा रियलिटी स्पेस में मुझे जिस तरह की स्वीकृति मिली, वह गजब का रहा, इसलिए मैं यह बिल्कुल भी नहीं कहूंगी कि मुझे इसमें कोई मजा नहीं आया है. मैंने इसे भी एन्जॉय किया है, लेकिन मेरे लिए जब मैं कैमरे के सामने परफॉर्म कर रही होती हूं, तो वह एक अलग बात होती है.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button