भारतमनोरंजन

रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत वेडिंग Photos

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबईः बिग बॉस 18 और ‘द 50’ के चर्चित कंटेस्टेंट रजत दलाल ने अपने फैंस को एक खुशखबरी देते हुए अपनी शादी की अनोखी झलकियां शेयर की हैं। उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचाई और खुद सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया। तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर भरपूर प्यार और बधाइयां लुटा रहे हैं।

नई जिंदगी की शुरुआत

रजत दलाल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें उनकी खुशी और जोड़ी की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। कुछ फोटोज में वो अपनी पत्नी का हाथ थामे मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, तो कुछ में दोनों एक-दूसरे में पूरी तरह खोए हुए दिख रहे हैं।

इस खास मौके पर रजत ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनी, जबकि उनकी दुल्हन ने रेड कलर का खूबसूरत लहंगा चुना। तस्वीरों के साथ रजत ने कैप्शन लिखा- “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत”। अभी उन्होंने अपनी पत्नी का नाम या पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

सेलेब्स और फैंस का प्यार

रजत की इन वेडिंग फोटोज पर न सिर्फ फैंस बल्कि कई सेलेब्रिटीज भी भावुक हो गए। निक्की तंबोली ने लिखा, “बधाई हो रजत, आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं। हमेशा आशीर्वाद मिले।” शिव ठाकरे ने कमेंट किया, “शुभकामनाएं भाई।” कशिश कपूर ने कहा, “आपने शादी कर ली! हे भगवान, ढेर सारी शुभकामनाएं।

इसके अलावा दिव्या अग्रवाल, उर्वशी ढोलकिया और कृष्णा श्रॉफ जैसी हस्तियों ने भी दोनों को बधाई दी और प्यार भरा संदेश दिया।

चाहत पांडे वाली अफवाहें

रजत दलाल का नाम पहले ‘द 50’ और बिग बॉस 18 में साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस चाहत पांडे से जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब ये शादी की खबर ने सबकी चर्चा का केंद्र बदल दिया है।

रजत की ये सरप्राइज वेडिंग फैंस के लिए एक पॉजिटिव शॉक रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें ट्रेंड कर रही हैं और हर कोई उन्हें ढेर सारी खुशियां और लंबी उम्र की दुआएं दे रहा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button