उत्तर प्रदेश

मोदी ने मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर क्यों नहीं दी बधाई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामना नहीं देने को भी राजनीतिक पंडित संदेश के रूप में देख रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर 9 अप्रैल को अंतिम बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। उसके बाद से मोदी ने ट्विटर पर किसी भी मंत्री, नेता या पदाधिकारी को ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामना नहीं दी है।

5 मई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, 18 मई को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, 27 मई को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं और मंत्रियों को भी प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दी है। जहां तक गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के ट्विटर पर शुभकामनाएं नहीं देने की बात है तो पार्टी सूत्रों का कहना है कि ट्विटर से केंद्र सरकार के विवाद के चलते सरकार के शीर्ष मंत्री और पार्टी नेतृत्व भी ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने से परहेज कर रहे हैं।

हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने योगी को ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। जबकि प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह और नड्डा ने शनिवार को फोन कर योगी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button