फ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में अयोध्या विजन-2047 के विकास कार्यों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अयोध्या विजन-2047 के अन्तर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि जनपद अयोध्या में 30,923 करोड़ रुपये की कुल लागत की 263 परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। यह परियोजनाएं 37 कार्यकारी विभागों से सम्बन्धित हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या विजन के तहत चल रहीं परियोजनाओं का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के सुनियोजित विकास का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसे और त्वरित किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने प्राथमिकता तय करते हुए निर्माण सम्बन्धी कार्यों को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर अयोध्या आकर परियोजनाओं की प्रगति का स्थलीय सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनाने तथा इसके धार्मिक एवं सांस्कृतिक गौरव के अनुरूप कार्यों को सम्पादित करने पर बल दिया।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जी के समक्ष 22,667 करोड़ रुपये की कुल लागत की 65 क्रियात्मक परियोजनाओं की प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया गया। विभागवार समीक्षा में सम्बन्धित विभाग के अधिकारी द्वारा अपने विभाग से जुड़े कार्यों की अद्यतन प्रगति से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया। परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग, रेलवे, ऊर्जा, परिवहन, चिकित्सा, शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन, सिंचाई, सेतु निगम आदि विभागों की प्रमुख योजनाएं हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि सहादतगंज से नयाघाट तक 797.69 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से निर्माणाधीन रामपथ परियोजना का 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। यूटिलिटी डक्ट, सीवर लाइन, स्टॉर्म वाटर ड्रेन एवं वाटर पाइप लाइन का कार्य प्रगति पर है। कार्य को पूर्ण करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर, 2023 निर्धारित की गयी है। सुग्रीव किला से श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर तक निर्माणाधीन श्री राम जन्मभूमि पथ की कुल लम्बाई 0.566 कि0मी0 है। मार्ग पर 2-लेन बिटुमिन्स एवं 15 मीटर चौड़ाई में पैदल पथ का निर्माण होना है। मार्ग पर विद्युत तारों को भूमिगत करने हेतु यूटिलिटी डक्ट, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, फुटपाथ, स्टोन बेंच का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी कुल लागत 39.43 करोड़ रुपये है। इसका 91 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

अयोध्या कैण्ट से अयोध्या मुख्य मार्ग (रामपथ) से हनुमानगढ़ी होते हुए श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर तक भक्ति पथ की कुल लम्बाई 0.742 कि0मी0 है। इसकी स्वीकृत लागत 62.78 करोड़ रुपये है। परियोजना में मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के तहत विद्युत तारों को भूमिगत करने हेतु यूटिलिटी डक्ट, फुटपाथ, स्टोन बेंच, सुन्दर स्ट्रीट लाइट का 44 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री जी ने कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 16.50 कि0मी0 लम्बाई के दर्शन नगर भरतकुण्ड मार्ग के 2-लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। अयोध्या सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एन0एच0-330 से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक 4-लेन का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। एयरपोर्ट के रनवे का 84 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री जी ने भवन निर्माण के कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

अयोध्या रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्षेत्र का विकास, एक्सेलेटर एवं लिफ्ट आदि का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। अयोध्या अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर प्रस्तावित मया बाजार 4-लेन बाईपास, सोहावल से नवाबगंज होते हुए विक्रमजोत तक बाईपास/रिंगरोड, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का सुधार एवं विकास, एन0एच0-227बी, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का विकास, स्मार्ट रोड, धर्म पथ, परिक्रमा मार्ग का विकास, जनपद अयोध्या गुप्तार घाट तक तटबन्ध के निर्माण हरिश्चन्द्र उदय रेस्टोरेशन का 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

अयोध्या में एन0एच0-27 बाईपास से निकलकर मोहबरा बाजार होते हुए रेल समपार संख्या-111बी आर0ओ0बी0 का निर्माण कर 72 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। अयोध्या में रामघाट पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग संख्या-112 पर 2-लेन रेल उपरिगामी सेतु का 65 प्रतिशत से अधिक निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। अयोध्या में ही एन0एच0-27 बाईपास से निकलकर मोहबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार श्री राम जन्मभूमि तक 4-लेन का 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने वाराणसी-लखनऊ रेल सेक्शन दर्शन नगर के पास 4-लेन रेल उपरिगामी क्षेत्र का, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर सूर्य कुण्ड स्थित रेलवे समपार संख्या-105 पर 2-लेन उपरिगामी सेतु का कार्य, फतेहगंज समपार संख्या-118ए पर 2-लेन उपरीगामी सेतु, टेढ़ी बाजार चौराहा पूर्वी वाहन पार्किंग एवं दुकानों, निर्माण कार्य, कौशलेस कुंज में वाहन पार्किंग एवं दुकानों का निर्माण कार्य, कुण्डों, घाटों सहित अन्य परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री जी द्वारा अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सम्बन्धित कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विकास कार्यों की समीक्षा के पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo