खेल-खिलाड़ीफ्लैश न्यूज

बोलिविया के खिलाफ मैच में उतरते ही रिकॉर्ड मेस्सी के नाम पर होगा, नहीं करेंगे विश्राम

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कुइएबा (ब्राजील) – अर्जेंटीना पहले ही कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका है। लेकिन इसके बावजूद अपने देश की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने का रिकार्ड बनाने की दहलीज पर खड़े लियोनेल मेस्सी विश्राम नहीं लेना चाहते हैं।

अर्जेंटीना के कप्तान मेस्सी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें कोच लियोनेल स्कोलोनी ने बोलिविया के खिलाफ होने वाले ग्रुप ए के अंतिम मैच के लिये टीम में शामिल किया है।

चौतीस वर्षीय मेस्सी ने अभी अर्जेंटीना की तरफ से 147 मैच खेले हैं और वह जेवियर मासचेरानो की बराबरी पर हैं। बोलिविया के खिलाफ मैच में उतरते ही रिकार्ड मेस्सी के नाम पर हो जाएगा। अर्जेंटीना अपने ग्रुप में सात अंक के साथ शीर्ष पर है।

उसके बाद पराग्वे (छह), चिली (पांच) और उरुग्वे (चार) का नंबर आता है। बोलिविया अभी तक खाता नहीं खोल पाया है और क्वार्टर फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button