कारोबारफ्लैश न्यूज

बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स में मामूली तेजी, निफ्टी में गिरावट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई – वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को सुस्ती के साथ खुले। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 22.82 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 52,758.41 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 7.45 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 15,822.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की बढ़त एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा पावरग्रिड, एलएंडटी, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और आईटीसी भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और इंफोसिस लाल निशान में थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 189.45 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 52,735.59 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 45.65 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 15,814.70 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,658.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button