फ्लैश न्यूजभारत

दीदी और TMC की मनमानी बंगाल में नहीं चलने दी जाएगी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कोलकाता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नॉर्थ बंगाल, भारत मां के गले में ऐसी भव्य माला है जिसमें अलग-अलग भाषा, जाति, भिन्न-भिन्न समुदाय के लोग अलग-अलग फूलों में गुंथे हुए हैं। यहां एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर दिखती है।

पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ बंगाल की इस धतरी ने आज ऐलान कर दिया है। तृणमूल सरकार जा रही है। भाजपा सरकार आ रही है। बंगाल में नववर्ष शुरू होने वाला है और नववर्ष में बुराई पर अच्चाई की जीत होने जा रही है। भाजपा की जीत होने जा रही है। पहले तीन चरण में बंगाल में भाजपा के पक्ष में बंपर मतदान हुआ है और भारी संख्या में हुआ यह मतदान असोल परिवर्तन के लिए है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बंगाल के लोगों की इच्छा शक्ति को देखकर गर्व महसूस कर रहा है। यह असोल परिवर्तन की इच्छा शक्ति है। सोनार बांग्ला की इच्छा शक्ति है। मैं जहां-जहां जा रहा हूं। हर जगह हर कोने में ऐसा उत्साह, ऐसा विश्वास चारों तरफ दिखाई दे रहा है। खासतौर पर माताओं, बहनों का उत्साह देख रहा हूं। मैं इन लोगों को सर झुकाकर नमन करता हूं।

इस दौरान पीएम मोदी ने कूचबिहार की घटना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन देखकर दीदी और उनके गुंडों में बौखलाहट हो रही है। कुर्सी जाते देख दीदी इस स्तर पर उतर आई है। लेकिन मैं दीदी, तृणमूल और उनके गुंडों को साफ-साफ कह देना चाहता हूं कि दीदी और तृणमूल की मनमानी बंगाल में नहीं चलने दी जाएगी।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button