फ्लैश न्यूजमनोरंजन

जन्मदिन – साधारण लड़की से ऐसे ‘हिट मशीन’ बनीं नेहा कक्कड़

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज नेहा बॉलीवुड की मशहूर गायिकाओं में से एक हैं। युवा पीढ़ी को उनके गाने बहुत पसंद आते हैं। आज नेहा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। आज के वक्त नेहा कक्कड़ को ‘हिट मशीन’ कहना गलत नहीं होगा। नेहा कक्कड़ ना सिर्फ अपने गानों से बल्कि अपनी मुस्कुराहट से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। हर कोई नेहा कक्कड़ की आवाज का दीवाना है और उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। इन दिनों नेहा कक्कड़ रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रही हैं। हालांकि बीते कुछ समय से नेहा शो में नजर नहीं आई हैं।

ऐसे चमका किस्मत का सितारा
यह तो आप सभी ने सुना ही होगा कि नेहा और उनकी बहन पहले जागरण में भजन गाया करती थीं। लेकिन जब नेहा ने इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया। उसके बाद से तो उनकी किस्मत का तारा चमक गया। आज नेहा को बॉलीवुड की हिट मशीन कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय था जब नेहा के माता-पिता उन्हें इस दुनिया में ही नहीं लाना चाहते थे। इस बात का खुलासा खुद नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने किया था। चलिए बताते हैं पूरा किस्सा

टोनी कक्कड़ ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि उनके परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि तीसरे बच्चे का जन्म हो लेकिन आठ हफ्ते बीत जाने की वजह से उनकी मां अबॉर्शन नहीं करा पाई थीं। नेहा कक्कड और उनकी बहन सोनू कक्कड़ बचपन में जगरातों में भजन गाती थीं। दोनों ने काफी समय तक भजन गाकर ही पैसा कमाया है।

सोनू एक तरह से नेहा की मेंटॉर रहीं वो उनकी देख-रेख में ही गाना सीखती थीं। सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के बाद से तो नेहा की किस्मत बदल गई। हालांकि शो वो नहीं जीत पाईं लेकिन उनकी गायिकी की यात्रा यहीं से शुरू हो गई। नेहा ने हार नहीं मानी और 2008 में नेहा ने एल्बम (नेहा द रॉकस्टार) लॉन्च किया था।

नेहा का कोई भी गाना रिलीज होते ही वो टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो जाता है। फीमेल सिंगर्स की बात करें तो सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। बॉलीवुड में नेहा का पहला हिट सॉन्ग ‘सेकेंड हैंड’ जवानी माना जाता है। इसके अलावा ‘यारियां’ फिल्म के गाने ‘सनी-सनी’ से भी उन्हें खूब पहचान मिली। आज नेहा के सितारे बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनका गाना ‘खड़ तैनू मैं दस्सा’ खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में उनके पति रोहनप्रीत सिंह की भी आवाज है और गाने की वीडियो में दोनों साथ नजर आए हैं।

नेहा कक्कड़ ने बीते वर्ष 24 अक्टूबर 2020 को ही रोहनप्रीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों के बीच उम्र का बहुत बड़ा फासला है लेकिन जब इश्क हो तो उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button