फ्लैश न्यूजलाइफस्टाइल

घर में कैसे बनाएं लिट्टी चोखा ! ये रही मजेदार रेसिपी

लिट्टी चोखा के दीवाने अब सिर्फ बिहार और झारखंड तक ही सीमित नहीं बल्कि नार्थ इंडिया की कई जगहों पर लोग ये स्वादिष्ट डिश पसंद करने लगें है। लिट्टी के अंदर सत्तू से स्टफिंग की जाती है। जिसे बैगन के चोखे के साथ खाया जाता है। कुछ लोग इसे आलू के चोखे के साथ भी खाना पसंद करते है। इसके साथ लोग टमाटर की चटनी भी बनाते है। इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन खाने में बहुत मजेदार लगता है। लिट्टी चोखा की सबसे आसान रेसिपी करे नोट –

लिट्टी चोखा बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए।

4 कप गेहूं का आटा
आधी छोटी टी-स्पून अजवायन
आधा कप घी या तेल
1/3 छोटा टी-स्पून खाने का सोडा
3/4 छोटी टी-स्पून नमक
2 कप सत्तू
अदरक
3-4 हरी मिर्च
आधा कप बारीक कटा हुआ हरा धनियां
1 छोटा टी-स्पून जीरा
सरसों का तेल
2 टी-स्पून अचार का मसाला
नीबू का रस
स्वादानुसार नमक
1 या 2 बड़े बैगन
4 कटे हुए टमाटर
प्याज
लहसुन

सबसे पहले लिट्टी के लिए आटा तैयार कीजिए-
आटे में घी, अजवायन, खाने का सोडा और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।गुनगुने पानी के साथ नर्म आटा गूथ लें।आटे को आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।

अदरक को छील कर कद्दूकस कर लीजिए। हरी मिर्च और हरे धनिए को बारीक काट लीजिए।सत्तू को एक बर्तन में निकालिए।इसमें अदरक, हरी मिर्च और धनिया डालिए।अब इसमें नींबू का रस, नमक और काला नमक डाल लीजिए।अब इसमें जीरा, सरसों का तेल डालें।अब इसमें अचार का मसाला मिलाएं।सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए और पिठ्ठी तैयार कर लीजिए।

आटे से लोइयां बना लीजिए।लोई को कटोरी जैसा आकार दें।इसमें पिठ्ठी रखिये और आटे को चारो तरफ से बंद कर लीजिए। गोले को हथेली से दबाएं और थोड़ा चपटा कर लीजिए। अब लिट्टी सिकने के लिये तैयार है।तंदूर को गर्म कीजिए।लोइयों को तंदूर में रख दीजिए। ब्राउन होने तक सेकिए।बैंगन और टमाटर भून लें।ठंडा होने पर छिलका उतार लें। किसी बर्तन में मैश कर लें। इसमें मसाले और तेल डालें। अच्छी तरह मिलाइए। आप इसमें लहसुन-प्याज भी डाल सकते है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777