फ्लैश न्यूज

कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच लॉकडाउन पर फैसला आज

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई – महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला ले सकते है। मुख्यमंत्री ठाकरे आज डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ बैठक कर लॉकडाउन पर फैसला करेंगे।

जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे एक हफ्ते के लॉकडाउन के समर्थन में है। उन्होंने कोविड-19 मामलों के तेजी से बढ़ने की भयावह स्थिति को देखते हुए शनिवार को सख्त लॉकडाउन लगाने के संकेत दिये थे। बता दें कि प्रदेश सरकार ने पिछले हफ्ते कुछ पाबंदियों की घोषणा की थी जिनमें सप्ताहांत पर लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू और दिन में निषेधाज्ञा शामिल है। ये पाबंदियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के संदर्भ में उचित फैसला 14 अप्रैल के बाद लिया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई टास्क फोर्स की डिजिटल बैठक में लॉकडाउन लगाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

टोपे ने कहा, “आज की बैठक में लॉकडाउन की अवधि और इससे होने वाली आर्थिक गिरावट से कैसे निपटना है। इस पर चर्चा हुई. टास्क फोर्स का यह मानना है कि राज्य में कोरोना वायरस के हालात ऐसे हैं कि लॉकडाउन की जरूरत है।

एक ओर जहां महाराष्ट्र सरकार लॉकडाउन पर विचार कर रही है तो वहीं लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला ना ले पाने पर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए है। महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा, ”चिंता ये है कि लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। दो दिन के वीकेंड लॉकडाउन के बावजूद रविवार को मुंबई के दादर में भारी भीड़ उमड़ आई।

महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो यह बेहद डराने वाले है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 63294 नए केस सामने आए है। वहीं 349 लोगों की जान गयी है। महाराष्ट्र में एक दिन नए कोरोना मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में अब तक कोरोना के 3407245 मरीज पाए गए है।

राज्य में कोरोना के फिलहाल 3175585 होम कोरोंटीन में है जबकि 25694 इंस्टिट्यूशनल कोरोंटीन में है। अकेले मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9989 नए केस आए जबकि 58 मौत हुई. महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार अगर नहीं थमी तो वो दिन दूर नहीं जब देश के एक राज्य से ही एक दिन में कोरोना के नए मरीजों की एक लाख को भई पार कर जाएगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button