खेल-खिलाड़ीफुटबॉल
कोपा अमेरिका टूर्नामेंट की आलोचना करने वाले खिलाड़ी पर लगा 20000 डॉलर का जुर्माना
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
ब्राजील में खेले जा रहे कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट की आलोचना करने वाले बोलिविया के एक स्ट्राइकर मार्शेलो मार्टिंस को कोनमेबोल (दक्षिण अमेरिका फुटबॉल परिसंघ) ने एक मैच के लिये निलंबित करके 20000 डॉलर का जुर्माना ठोक दिया। कोनमेबोल के अनुशासन आयोग ने शुक्रवार को मार्टिंस को चेताया कि गलती दोहराने पर प्रतिबंध एक साल का किया जा सकता है।
बोलिविया फुटबॉल संघ ने ट्विटर पर इस प्रतिबंध की निंदा की। मार्टिंस समेत बोलिविया के तीन खिलाड़ी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोनमेबोल की निंदा करते हुए कहा था। इस सभी के लिये शुक्रिया कोनमेबोल। सारी गलती आपकी है।कोई मर गया तो आप क्या करोगे। आपके लिये सिर्फ पैसा मायने रखता है।खिलाड़ियों की जिंदगी की कोई कीमत है या नहीं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



