कारोबार

आम जनता को एक और झटका, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आम जनता को शनिवार की सुबह महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू तरल पेट्रोलियम गैस यानि की एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। दाम बढ़ने के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 999.50 रुपये में बिकेगी।

बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत शनिवार से ही पूरे देश में लागू हो गई हैं। सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है। जब देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग पहले से ही परेशान हैं। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत में आम आदमी की परेशानी और बढ़ेगी।

इस महीने की शुरुआत में, वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई थी। 1 मई को, 19 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 102.50 रुपये बढ़कर 2355.50 रुपये हो गई, जो पहले 2253 रुपये थी। साथ ही 5 किलो के एलपीजी वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 655 रुपये कर दी गई।इससे पहले, 1 अप्रैल को 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी की दर 250 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाकर 2,253 रुपये कर दी गई थी।

इसके अलावा, वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में 1 मार्च, 2022 को 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। पेट्रोल और पेट्रोलियम उत्पादों में हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी रूस-यूक्रेन की स्थिति के परिणामस्वरूप वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज वृद्धि के कारण हुई है। जिससे आपूर्ति की चिंता बढ़ गई है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button