उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

अखिलेश-लोगों को कोरोना से बचाने के बजाय चुनाव प्रचार कर रहे हैं भाजपा नेता

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय कोरोना की दूसरी लहर से हर रोज एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे है। लेकिन सरकार को लोगों की जान की परवाह नहीं है बल्कि वो चुनाव प्रचार में लगे हुए है।

अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यों के पास वैक्सीन नहीं है और रोजगार खत्म हो रहे हैं लेकिन सरकार इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। अखिलेश यादव शनिवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

बता दें कि पूर्व मंत्री राकेश त्यागी, पूर्व विधायक अरशद खां सहित, बरेली, अलीगढ़ और मुरादाबाद के कई बसपा नेताओं ने शनिवार को सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार के पास लोगों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। जनता नाराज है। 2022 में यूपी में सपा की सरकार बनेगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button