मनोरंजन

शानदार सफर जारी रखने के लिए तैयार है ‘ज़िंदगी’ चैनल, 2024 में भी दिखाएगा पाकिस्तानी नाटक

मुंबई। भारतीय दर्शकों को सरहद पार के कार्यक्रम दिखाने वाला अग्रणी चैनल ज़िंदगी, 2024 में एक शानदार लाइनअप के साथ अपना शानदार सफर जारी रखने के लिए तैयार है।

फवाद खान, सजल अली, वहाज अली, सनम सईद, बिलाल अब्बास, सारा खान जैसे जाने-माने कलाकार जिंदगी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो में नजर आयेंगे। इन शो में फरार, बरजख,द पिंक शर्ट और अब्दुल्लापुर का देवदास शामिल है।

अप्लॉउज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, ज़िंदगी ओरिजिनल ‘फरार’ ने इस साल शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल और डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में एक खासा प्रभाव छोड़ा है।

महरीन जब्बार द्वारा निर्देशित और रिदा बिलाल द्वारा लिखित, ये सीरीज़ आधुनिक कराची की तीन आत्मनिर्भर महिलाओं की ज़िंदगी पर रोशनी डालती है।

आसिम अब्बासी के ‘बरज़ख’ ने फ्रांस के सीरीज़ मेनिया फेस्टिवल में प्रीमियर करके अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। फवाद खान और सनम अभिनीत, यह मनमोहक सीरीज़ पाकिस्तान की हुंजा घाटी के शानदार नजारों के बीच ज़िंदगी की जादुई हकीकत और सुपर नैचरल फैंटसी पेश करती है।

सजल अली और वहाज अली अभिनीत 8-एपिसोड की वेब सीरीज़ ‘द पिंक शर्ट’, अप्लॉउज़ एंटरटेनमेंट और ज़ी के चैनल ज़िंदगी के बीच एक हालिया सहयोग है।

इसी तरह ‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ सबसे पक्के दोस्तों – फखर और काशिफ़ के बीच प्यार, दोस्ती और ड्रामा की कहानी है, जिनका रोल क्रमशः बिलाल अब्बास और रज़ा तालिश ने निभाया है। दोनों गुलबानो को दिल दे बैठते हैं, जिसका रोल सारा खान ने निभाया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777