राज्य

राशन कोटेदारों की बल्ले-बल्ले! CM योगी कल देंगे बड़ा उपहार, अब 125 रुपये प्रति कुंतल मिलेगा लाभांश

उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बड़ा उपहार देंगे। सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। अब राशन कोटेदारों को प्रति कुंतल ₹90 के स्थान पर ₹125 लाभांश मिलेगा। इसके साथ ही राशन कोटेदारों के लिए सरकार ने वार्षिक लाभांश का बजट भी बढ़ाया है।

CM योगी करेंगे नई व्यवस्था का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त को सुबह 9:30 बजे सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। नई व्यवस्था के जरिए राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली से उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न की डिलीवरी और वितरण व्यवस्था से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी बेहतर होगी और राशन वितरण में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777