उत्तर प्रदेश

आज हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, ओपी राजभर समेत इन नेताओं का मंत्री बनना तय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाओं के बीच लखनऊ में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गयी हैं। सूत्रों के मुताबिक आज शाम 5 बजे ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। वहीं रालोद के खेमे से एक दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। बीजेपी के खेमे से एक- दो और मंत्री हो सकते हैं।

दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और भाजपा में कुछ समय पहले वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें काफी समय से लगायी जा रही हैं। इसके अलावा हाल ही इंडिया समूह से अलग हुये राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भी एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के कयास लगाये जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार योगी मंत्रिमंडल का संक्षिप्त विस्तार मंगलवार को होने के आसार हैं हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। यह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लखनऊ रहने पर निर्भर कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि राजभवन के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

इस बीच सुभासपा के पार्क रोड स्थित पार्टी कार्यालय में सुभासपा अध्यक्ष को अग्रिम बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उधर रालोद के सूत्रों ने बताया कि उसके कोटे से 49 वर्षीय विधायक अनिल कुमार को पार्टी नेतृत्व मंत्रिमंडल के लिये पेश कर सकता है।

इंटरमीडिएट पास अनिल कुमार पुरकाजी (सु .) सीट से रालोद विधायक है। वह मूल रूप से सहारनपुर के ताहरपुर के निवासी है। वह दो बार 2007 एवं 2012 में मुजफ्फरनगर की चरथावल (सुरक्षित) सीट से बसपा विधायक चुने गए थे

पर 2017 में वह पुरकाजी (सुरक्षित) सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद ऊंटवाल से पराजित हो गए थे मगर 2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रमोद ऊंटवाल को पराजित कर दिया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot