उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

कुंडा विधायक राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में घरेलू हिंसा की प्राथमिकी…पत्नी ने लगाया ये गंभीर आरोप

प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह की शिकायत के आधार पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राजा भैया के खिलाफ सात मार्च को दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस के मुताबिक भानवी ने अपनी शिकायत में रघुराज पर कई साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पति-पत्नी विगत कई सालों से अलग-अलग रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक भानवी ने अपनी सास सहित ससुराल वालों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शुरू में अपनी शादी को बचाने के लिए कानूनी कार्रवाई से परहेज किया, लेकिन उत्पीड़न जारी रहने पर उसने आगे आने का फैसला किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777