विश्‍व

रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में संरा सुरक्षा परिषद ‘पूरी तरह से निष्प्रभावी’ क्यों रही?

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने बहुपक्षवाद को प्रभावी बनाने के लिए पुराने ढांचों में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए सवाल किया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद दो साल से लगातार जारी रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में ‘पूर्णतय: निष्प्रभावी’ क्यों रही। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे होने पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की

पूर्ण बैठक में यह सवाल किया। कंबोज ने कहा, ‘‘संघर्ष दो साल से लगातार जारी है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र सदस्यों को थोड़ा रुककर स्वयं से दो अहम सवाल पूछने चाहिए।

उन्होंने कहा, क्या हम किसी संभावित, स्वीकार्य समाधान के करीब हैं? और यदि नहीं, तो ऐसा क्यों है कि संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, विशेष रूप से इसके प्रमुख अंग- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने का जिम्मा दिया गया है? वह इस जारी संघर्ष के समाधान में पूरी तरह से निष्प्रभावी क्यों रहा है? महासभा ने पिछले शुक्रवार को ‘यूक्रेन के अस्थायी रूप से कब्जे वाले क्षेत्रों में स्थिति’ पर चर्चा की थी।

कंबोज ने सोमवार को इस चर्चा के फिर से शुरू होने पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि बहुपक्षवाद को प्रभावी बनाने के लिए पुरानी एवं पुरातन संरचनाओं में सुधार और उनके पुनर्निमाण की आवश्यकता है, अन्यथा उनकी विश्वसनीयता हमेशा कम होती रहेगी और जब तक हम इस प्रणालीगत दोष को दूर नहीं कर लेते, हम निष्प्रभावी बने रहेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बयान को दोहराया कि यह ‘‘युद्ध का युग’ नहीं है। मोदी ने सितंबर 2022 में समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान यह बात कही थी। कंबोज ने महासभा में कहा कि भारत यूक्रेन में स्थिति को लेकर लगातार चिंतित है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot