मनोरंजन

अपनी फिल्म को लेकर क्यों इमोशनल हो गए करण जौहर, कही दिल की बात

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर गर्व महसूस करते हैं। करण जौहर निर्मित फिल्म धड़क 2 इस साल प्रदर्शित हुई है। धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की अहम भूमिका है। करण जौहर फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर गर्व महसूस करते हैं।

करण जौहर इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मुझे फिल्म ‘धड़क 2’ पर बहुत गर्व है। राइटर, डायरेक्टर शाजिया इकबाल पर गर्व है। जिन्होंने एक पावरफुल फिल्म का रीमेक बनाने जैसा बहादुरी भरा काम किया। मैं धर्मा मूवीज, उमेश जी का भी थैंकफुल हूं। फिल्म की स्टार कास्ट, क्रू का भी मैं बहुत ग्रेटफुल हूं। सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी ने बहुत ही मुश्किल किरदार निभाए। यह पूरी स्टार मेरे दिल के बहुत करीब है।

उन्होंने फिल्म ‘धड़क 2’ से जुड़े हर शख्स को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में धन्यवाद किया है। करण जौहर ने लिखा, ‘जब मैं 2003 में फिल्म ‘कल हो ना हो’ के साथ प्रोड्यूसर बना, तो मेरा एजेंडा साफ था कंपनी बनाओ और पैसा कमाओ। जिससे हम इन हाउस एंटरटेनर्स और मेनस्ट्रीम ऑडियंस के हिसाब से कहानियों को फंड कर सकें। एक फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर मैं क्लीयर था कि हमेशा लोगों को खुश करना है।

इससे ही बॉक्स ऑफिस की सफलता मिलेगी। मेरी प्राथमिकता हमेशा से बॉक्स ऑफिस था। अब मैं इस बिजनेस में तीन दशक से हूं, ऐसे में मेरी सोच भी बदली है। मेरा मानना है कि एंटरटेनमेंट जरूरी है लेकिन अपने छोटे-छोटे तरीकों से सोशल चेंज लाने की कोशिश भी जरूरी है। जिससे दर्शकों की सामूहिक चेतना जागे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777