मनोरंजन
Rohit Saraf की Heer Ranjha में कौन बनेगी हीरोइन? मेकर्स को अब भी है नए चेहरे की तलाश
बॉलीवुड अभिनेता रोहित सराफ जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘हीर रांझा’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पहला शेड्यूल सितंबर 2026 से शुरू होगा। इस रोमांटिक फिल्म का निर्देशन साजिद अली करेंगे, जबकि एकता कपूर इसे अपने बैनर तले प्रोड्यूस कर रही हैं।
सारा अर्जुन नहीं हैं फिल्म का हिस्सा
कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि अभिनेत्री सारा अर्जुन इस फिल्म में रोहित सराफ के साथ नजर आएंगी। हालांकि, नई रिपोर्ट्स के अनुसार यह खबर सही नहीं है। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म के लिए अभी किसी अभिनेत्री को फाइनल नहीं किया गया है।