कारोबार

जब, मैं एक दुल्हन के रूप में यहां आई थी’, नीता अंबानी ने बताया कितना बदल गया भारत और अमेरिका का रिश्ता

नीता अंबानी ने कहा कि भारत का पश्चिम में प्रभाव बढ़ रहा है और भारतीय युवा इस बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सही जगह और समय पर है और इसकी समृद्ध संस्कृति दुनिया भर के लोगों को आकर्षित कर रही है।उन्होंने कहा कि उनका नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर न्यूयॉर्क में द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में एक कला प्रदर्शनी “द ट्री एंड द सर्पेंट” का सपोर्ट करने के लिए आया है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी “द ट्री एंड द सर्पेंट” दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 4 ईस्वी तक की बौद्ध कला का एक नमूना है. उन्होंने कहा कि भारत बौद्ध धर्म का उद्गम स्थल है।

उन्होंने कहा कि उनका फाउंडेशन दुनिया के विभिन्न संग्रहालयों के साथ सहयोग करने और कला को भारत में लाने पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनएमएसीसी खुलने के बाद पिछले तीन महीनों में, उन्होंने प्रतिदिन 5,000 से 6,000 लोगों की संख्या देखी है।उन्होंने कहा कि सिर्फ दो प्रदर्शनियों के लिए उनके पास डेढ़ लाख से ज्यादा लोग आए थे। उन्होंने कहा कि भारत अब सही जगह और समय पर है और भारतीय संस्कृति के बारे में दुनिया भर के लोगों की दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत पर उनका कांफिडेंस काफी हाई है और यह सदी हमारे देश के युवाओं की होने वाली है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777