उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

समय, सूतक काल और 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

साल 2025 का दूसरा और भारत में पहला चंद्र ग्रहण आज 7-8 सितंबर की रात को होगा, जो की भाद्रपद पूर्णिमा के दिन घटित होगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में साफ-साफ तरह से देखा जा सकेगा। यह खगोलीय घटना न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से भी जरूरी मानी जा रही है।

यह ग्रहण समय की दृष्टि से काफी लंबा होगा और हाल के सालों की प्रमुख खगोलीय घटनाओं में से यह एक होगा। भारत में दृश्यमान होने के कारण सूतक काल भी लागू होगा, जिसका पालन पूजा, धार्मिक अनुष्ठानों और रोजमर्रा के कार्यों में किया जाता है।

ज्योतिषी मनोज द्विवेदी ने बताया कि यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होगा, जिससे इसका प्रभाव और भी गहरा और प्रभावशाली होगा। इस लेख में हम ग्रहण का समय, सूतक काल की अवधि और 12 राशियों पर इसके प्रभाव के बारे में जानेंगे।

चंद्र ग्रहण का समय  

भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण रात में 9:57 बजे से शुरू होगा और इसका समापन (मोक्ष) रात 1:27 बजे होगा। यह ग्रहण भारत के साथ-साथ पश्चिमी प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, पूर्वी अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में भी दिखाई देगा।

सूतक काल की अवधि  

सूतक काल ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले, यानी 7 सितंबर को दोपहर 12:26 बजे से शुरू होगा और ग्रहण समाप्त होने तक रहेगा। इस दौरान शास्त्रों के अनुसार मूर्ति स्पर्श, पूजा-पाठ और हवन जैसे कार्य निषिद्ध हैं। हालांकि, इस समय जप और ध्यान करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

12 राशियों पर प्रभाव  

यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होने से सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। चंद्रमा मन और भावनाओं को प्रभावित करता है, इसलिए ग्रहण के दौरान भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। इस समय जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, क्योंकि ये भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। जप, ध्यान और दान-पुण्य से नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।

– मेष: एकादश भाव में ग्रहण होने से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
– वृषभ: दशम भाव में ग्रहण के कारण कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। मिश्रित परिणाम मिलेंगे।
– मिथुन: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, ग्रहण शुभ फल देगा।
– कर्क: परिवार में तनाव हो सकता है, सेहत पर ध्यान दें।
– सिंह: करियर और व्यवसाय के लिए शुभ, लेकिन वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतें।
– कन्या: शत्रुओं पर विजय और छात्रों के लिए अच्छे परिणाम मिलेंगे।
– तुला: पारिवारिक विवादों से बचें, बच्चों की चिंता रह सकती है।
– वृश्चिक: यात्रा और वाहन से लाभ, लेकिन गृहस्थ जीवन में बाधाएं संभव।
– धनु: भाग्य का साथ मिलेगा, रुके कार्य पूरे होंगे, करियर में उन्नति होगी।
– मकर: खर्चों में वृद्धि हो सकती है, धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें।
– कुंभ: व्यक्तित्व और मानसिक संतुलन पर प्रभाव पड़ेगा, आध्यात्मिक साधना के लिए उत्तम समय।
– मीन: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, खर्चों पर नियंत्रण रखें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777