कारोबार

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

लखनऊ – मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति से प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि प्रदान करने के लिये धनराशि सम्बन्धित जनपदों को उपलब्ध करा दी गई। बारिश व ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का आकलन कराकर प्रभावित किसानों को अविलम्ब मुआवजा राशि का वितरण सुनिश्चित कराया जाये।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को रबी सीजन की ई-खसरा पड़ताल के कार्य को आगामी 7 दिवस में पूरा कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य की दैनिक समीक्षा करें। आस्किंग रेट के अनुसार स्ट्रैटजी बनाये और सम्बन्धित कर्मियों के लिये टारगेट फिक्स करें।

उन्होंने कहा कि इजराइल जाने के लिए चयनित भारतीय श्रमिकों की आवश्यक औपचारिकतायें पूरी होने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये। उनके अभिलेखों के परीक्षण, मेडिकल फिटनेस, पुलिस वेरीफिकेशन तथा पासपोर्ट आदि अन्य औपचारिकताओं को तेजी से पूरा कराया जाये। नये पंजीकरण के लिये ऑनलाइन व्यवस्था की जाये। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सरल होनी चाहिये।

इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिये प्रत्येक माह एनकाॅर्ड की अनिवार्य रूप से बैठक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत प्रस्तावित है। पूर्व की भांति लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाये।

इससे पूर्व, जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने शिक्षित बाँदा: विकसित बाँदा के तहत ‘मोरी प्यारी पाठशाला’ विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, जनसहभागिता, अध्यापकों के सहयोग तथा सतत माॅनीटरिंग के द्वारा बच्चों को अच्छा माहौल देने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777