उत्तर प्रदेश

हमें गर्व है… आज अंतरिक्ष में कदम रखेगा भारत का सपूत शुभांशु, माता-पिता की आंखों से छलके खुशी के आंसू

भारतीय वायुसेना के जांबाज टेस्ट पायलट शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह भारत के लिए एक गर्व का क्षण है। 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री फिर से अंतरिक्ष में कदम रखने जा रहा है। 25 जून को दोपहर 12:01 बजे नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से SpaceX के क्रू ड्रैगन C213 यान के जरिए यह मिशन लॉन्च होगा। शुभांशु शुक्ला की ये उपलब्धि से न केवल देश, बल्कि उनके पूरे परिवार भी बेहद ही खुशी का पल है। उनके माता-पिता को अपने बेटे पर गर्व है, और यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि आज उनका बेटा इतिहास रचने जा रहा है।

मिशन के लॉन्च को देखने के लिए उत्साहित शुभांशु के गृहनगर लखनऊ, उत्तर प्रदेश में इस समय खुशी, गर्व और उत्साह का माहौल है। उनके पिता शंभू दयाल ने कहा कि उनके बेटे की यह उपलब्धि न केवल लखनऊ, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “उनका मिशन दोपहर 12 बजे के आसपास लॉन्च होने वाला है। हम इसे लॉन्च होते देखने के लिए बहुत उत्साहित और खुश हैं। हमारा आशीर्वाद उनके साथ है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनका मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो। शुभांशु के लिए लगाए गए पोस्टर देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। वह लखनऊ ही नहीं, बल्कि राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमें उस पर गर्व है।
बहू के समर्थन के बिना यह उपलब्धि असंभव थी शुभांशु की मां आशा शुक्ला भी बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। मिशन से पहले उन्होंने अपनी बहू के अटूट समर्थन की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “बहू के समर्थन के बिना बेटे की यह उपलब्धि संभव नहीं थी। यह हमारे लिए और सभी के लिए गर्व का क्षण है। हर जगह बेटे के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सभी खुश हैं कि इस देश और त्रिवेणी नगर का एक बेटा इतनी ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। हम उसे अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेज रहे हैं। शुभांशु की इस उपलब्धि में उनकी पत्नी ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।
Axiom-4 मिशन आज होगा लॉन्च Axiom-4 मिशन अमेरिका के फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से बुधवार को सुबह 2:31 बजे EDT (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे) लॉन्च होगा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चालक दल SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर नए ड्रैगन अंतरिक्ष यान में परिक्रमा प्रयोगशाला की यात्रा करेगा। डॉकिंग का समय गुरुवार सुबह करीब 7 बजे EDT (भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे) है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777