उत्तर प्रदेशट्रिगर न्यूजफ्लैश न्यूज

विशाल सिंह ने विशाल हृदय से दिया विशाल सहयोग का आश्वासन – प्रीति, रा०मु०संवाददाता द्वारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का प्रथम स्थापना दिवस आज लोक निर्माण विभाग, राजभवन के सामने स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में बड़े ही उत्साही वातावरण में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं मंजू माही की गणेश वंदना ने वातावरण को ख़ुशनुमा बना दिया।

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पत्रकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
समारोह को स्वतंत्रता संग्राम के महान पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी और बाबूराव विष्णु पराड़कर की स्मृति को समर्पित किया गया, जिन्होंने अपनी कलम से अंग्रेजी हुकूमत को ललकारा था।

इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज की नब्ज पकड़ने वाले कलम के सिपाही हैं।उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना विभाग पत्रकारों की समस्या के समाधान हेतु हर संभव सहयोग और सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करेगा।

 

आगे उन्होंने भावनात्मक स्वर में कहा की पत्रकारों की कार्यक्रम में उन्हें अतिथि नहीं बल्कि मेजबान के रूम में देखा। इसे सुनकर सभागार का पूरा वातावरण हर्ष और गरिमा से परिपूर्ण हो उठा।

वरिष्ठ पत्रकार भास्कर दुबे ने समिति की भावी योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा की पत्रकरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जाएगा। समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों की पेंशन व्यवस्था को नियमित और पारदर्शी बनाने तथा पीजीआई में पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा की पत्रकार केवल खबरे नहीं लिखते बल्कि समाज की आवाज बनकर जनता की समस्याओ को सामने लाते हैं,

ऐसे में सरकार और संस्थाओं का दायित्व है कि उन्हें निडर और सुरक्षित वातावरण मिले। पूर्व प्रेस काउंसिल के सदस्य रजा रिज़वी ने कहा की पत्रकारों की असली ताकत उनकी एक जुटता है और यही एकता उनके अधिकारों की रक्षा कर सकती है , इस अवसर पर दिवंगत पत्रकार धीरेन्द्र श्रीवास्तव के परिवार को सम्मान और सहयोग राशि में ग्यारह हजार रूपए और अंग वस्त्र प्रदान किया गया।

समिति ने निर्णय लिया की भविष्य में दिंवगत पत्रकारों क्र परिवारों को सहयोग और सम्मानित करने की परंपरा को जारी रखा जाएगा। दूरदर्शन के अधिकारी आत्म प्रकाश मिश्र ने कहा की भारतीय पत्रकारिता में विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777