विजयादशमी : लखनऊ में 20 को निकलेगी जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा, 68 किमी के रास्ते में 151 चौराहों पर होगा स्वागत
राजधानी में विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। करीब 68 किलोमीटर लंबे मार्ग पर यात्रा का स्वागत 151 चौराहों पर किया जाएगा। इससे पूरे रास्ते में उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा। विजयादशमी के अवसर पर निकलने वाली इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ श्रद्धालु उत्साह से शामिल होंगे। रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारियों से आयोजन को भव्य बनाने की योजना है।
68 किलोमीटर का होगा यात्रा मार्ग
विश्व संवाद केंद्र में रविवार को समिति के अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि, कौशिक महाराज, हनुमान सेतु के मुख्य पुजारी और पद्मश्री अनिल रस्तोगी के अलावा सिख समाज के लोग भी शामिल रहेंगे। जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरेगी। यात्रा के 68 किलोमीटर लंबे मार्ग पर श्रद्धालुओं और आयोजकों की ओर से स्वागत की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कुल 151 चौराहों को चिह्नित किया गया है, जहां शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
स्वागत के लिए की जा रही तैयारियां
शोभायात्रा के स्वागत के लिए मार्ग में पड़ने वाले चौराहों पर व्यवस्थाएं की जाएंगी। जिसमें गोमती नगर, इंदिरा नगर, अलीगंज, कपूरथला, हनुमान सेतु, चौक, ठाकुरगंज, आलमबाग, चारबाग, हजरतगंज और 1090 चौराहे सहित प्रमुख मार्गों से गुजरेगी वाली यात्रा में दोपहिया-चारपहिया वाहनों के अलावा भगवान श्रीरामलला विराजमान भव्य रथ रहेगा। मीडिया प्रभारी शिवांक रमन ने बताया कि 151 प्रमुख चौराहों पर सजावट, पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यात्रा का स्वागत होगा। 21 जिलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे और समापन स्थल पर भंडारा भी कराया जाएगा। 20 अक्टूबर को निकलने वाली इस यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य विजयादशमी के पर्व को धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाना है।



