मनोरंजन

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, कमाई 116 करोड़ के पार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने पहले वीकेंड में तीन दिनों में भारतीय बाजार में 116 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल , रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ‘छावा’ को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं।फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत शानदार ओपनिंग से की थी।सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में 31 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।

फिल्म छावा ने दूसरे दिन 37 करोड़ और तीसरे दिन 48.5 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म छावा ने तीन दिनों में भारतीय बाजार में करीब 117 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म छावा विक्की कौशल के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गयी है। इसके अलावा यह फिल्म इस साल हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777