मनोरंजन

विक्की कौशल बनेगें पापा…कैटरीना मम्मी, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल ने मंगलवार को घोषणा की कि उनके घर में पहली संतान आने वाली है। दंपति ने यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की।

दोनों ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें दोनों बेहद प्रसन्न नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के शीर्षक में लिखा “हम अपनी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं, दिलों में अपार खुशी और आभार के साथ।

कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की थी। विक्की कौशल हाल में ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे

और वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। कैटरीना कैफ आखिरी बार 2024 की रोमांचक फिल्म ‘‘मैरी क्रिसमस’’ में विजय सेतुपति के साथ दिखाई दी थीं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777