
Indian Hockey का परचम फहरा रहे यूपी के सितारे, Paris Olympics में भारतीय खिलाड़ियो ने किया देश का नाम रौशन
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ी शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने मुकाबलों में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद हाल ही चीन में आयोजित की गई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने वाली भारतीय हॉकी टीम में भी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार फिर जलवा बिखेरा। हॉकी जगत के दिग्गजों के अनुसार भारतीय हॉकी अपने स्वर्णिम दौर की तरफ बढ़ रही है। भारतीय हॉकी में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा बढ़ रहा है।
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने वाली भारतीय हॉकी टीम में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। ओलंपिक में वाराणसी के ललित उपाध्याय और करमपुर के राजकुमार पाल भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे। दोनों ही खिलाड़ियों ने मुकाबले में न केवल दमदार प्रदर्शन किया, बल्कि टीम को एक-एक बाद जीत दिलाने में विशेष योगदान किया।
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने वाली भारतीय हॉकी टीम में भी करमपुर के राजकुमार शामिल रहे। करमपुर के एक अन्य खिलाड़ी उत्तम सिंह भी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम से खेले। इसके अलावा लखनऊ के आमिर अली और गाजीपुर के विष्णुकांत सिंह भी भारतीय हॉकी टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुये।
उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी लगातार दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। भारतीय हॉकी में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी छाये हुए हैं। इन खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे।
डॉ. आरपी सिंह, चेयरमैन, भारतीय हॉकी टीम चयन समिति