राजस्थान

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में विद्यार्थियों का हंगामा

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में गुस्साए विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी ऑफिसर की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए सिक्योरिटी केबिन में की तोड़फोड़ कर दी। गुरुवार रात 9 बजे विद्यार्थियों ने यहां जमकर उत्पात मचाया।

विश्वविद्यालय के गुस्साए छात्रों ने सिक्योरिटी ऑफिस से पैदल मार्च के CUR के गेट नम्बर 3 के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने सिक्योरिटी ऑफिसर की बर्खास्तगी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार कॉलेज की एक छात्रा की फोटो वायरल होने से विद्यार्थी भड़क गए। विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी ऑफिसर पर एक छात्रा की फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार रात 9 बजे जमकर उत्पात मचाया।

सिक्योरिटी केबिन में तोड़फोड़ कर एक वाहन में आग लगा दी। बाद में कुलपति हाउस पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि सिक्योरिटी हमारी सुरक्षा के लिए है, प्राइवेसी के साथ खेलने के लिए नहीं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777