उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

यूपी बनेगा एयर कार्गो हबः बोले CM योगी- फरवरी 2026 तक तैयार होगा गंगा एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट फेज-3 में भी तेजी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई, ऊर्जा, शिक्षा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी तक 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बन जाएगा। इससे कनेक्टिविटी को ऐतिहासिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने -जेवर एयरपोर्ट फेज-3 के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि यूपी एयर कार्गो हब बनेगा।

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फरवरी 2026 के अंत तक इसका निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश की कनेक्टिविटी को ऐतिहासिक मजबूती देगा और औद्योगिक, कृषि व लॉजिस्टिक्स गतिविधियों के लिए मजबूत आधार बनेगा।

बैठक में बताया गया कि यह एक्सप्रेसवे 12 जनपदों से होकर गुजरता है और 500 से अधिक गांवों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री ने सड़क गुणवत्ता के लिए रफनेस इंडेक्स और राइडिंग कम्फर्ट इंडेक्स जैसे आधुनिक तकनीकी मानकों के आधार पर परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वे-साइड अमेनिटीज, रेस्ट एरिया, रोड सेफ्टी फीचर्स, साइनेज और एक्सेस-कंट्रोल सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777