उत्तर प्रदेश

कॉल सेंटर खोलकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाला गिरोह पकड़ा गया, करोड़ों रुपये ठग चुके दो चचेरे भाई

नौकरी की तलाश में भटकते बेरोजगार, ठगों का सबसे आसान निशाना बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तो ठगी के कॉल सेंटर खुल गए, जहां से जॉब की तलाश में फिरते युवाओं को ठगा जाने लगा। लखनऊ दक्षिणी जोन पुलिस ने ऐसे ही कॉल सेंटर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो साइबर ठगी का गोरखधंधा चला रहे थे। बंथरा और सरोजनीनगर से नौ आरोपी पकड़े हैं। इसमें पांच महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। नटवरलालों का ये नेटवर्क दो चचेरे भाईयों ने खड़ा किया था। एक पकड़ा गया, जबकि दूसरा मसूरी भाग गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777