Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs
सनातन धर्म में महालक्ष्मी व्रत का खास महत्व माना जाता है। सुहागिन महिलाएं Mahalakshmi Vrat के खास मौके पर देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं। व्रत रखने के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चाना भी करती हैं।
यदि आप महालक्ष्मी व्रत के समय विशेष श्रृंगार करती हैं, तो एक जैसी साधरण पायल पहनने के स्थान पर कुछ ट्रेंडी कड़ा पायल डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। चलिए आपको इस लेख में बताते हैं 4 लेटेस्ट डिजाइन कड़ा पायल, जिन्हें आप जरुर खरीदें।
हैवी पारंपरिक नक्काशीदार कड़ा पायल डिजाइंस
यदि आप व्रत-पूजा वाले दिन हैवी लुक चाहते हैं, तो आप लेटेस्ट और न्यू डिजाइन वाली कड़ा पायल सबसे बेस्ट रहने वाली है। यह आपके पैरों में दूर से ही नजर आएगी और चलने पर पैरों की सुंदरता बढ़ाएगी। इस पर बनी पारंपरिक नक्काशी और उकेरी गई आकृतियां इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
घुंघरू झूमर स्टाइल कड़ा पायल डिजाइंस
पारंपरिक लुक में तड़का लगाने के लिए आफ घुंघरू वाली कड़ा पायल को पहन सकते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं। इस तरह की पायल में लगे घुंघरु और झूमर डिजाइंस आपके पैरों को दूरे से ही अट्रैक्टिव बनाते हैं।
ऑक्सीडाइज्ड कड़ा पायल डिजाइंस
फिलहाल ऑक्सीडाइज्ड का खुमार काफी छाया हुआ, इसलिए आप ऑक्सीडाइज्ड कड़ा पायल के बेहतरीन डिजाइंस को खरीद सकते हैं। ऑक्सीडाइज्ड फिनिश के कारण यह डिजाइन एक सुंदर विटेंज लुक प्रदान करते हैं। महालक्ष्मी व्रत के समय आपके पारंपरिक लुक में यह चार चांद लगा देंगे।
हैवी कंट्रास्ट कड़ा पायल डिजाइंस
महालक्ष्मी व्रत के दौरान आप हैवी डिजाइन वाली कड़ा पायल पहनना चाहती हैं, तो आप इस तरह के डिजाइन को वियर कर सकते हैं। ऐसी कड़ा पायल आपको पूजा में भीड़ से अलग दिखाएगी और आपकी साड़ी के साथ पहनने पर एक परफेक्ट कंट्रास्ट लुक देने में मदद करेगी।



