कारोबार

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी 24,250 के पार

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में वार्ता में प्रगति का दावा करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान से भी घरेलू शेयर बाजारों में तेजी को समर्थन मिला।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 218 अंक की बढ़त के साथ 24,250.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.67 प्रतिशत गिरावट के साथ 108 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,621.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

सेंसेक्स मंगलवार को 0.33 प्रतिशत और निफ्टी 0.36 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ था। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे ”प्रोजेक्ट फ्रीडम” को भी निलंबित कर दिया है। साथ ही दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति हुई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर मंगलवार को जानकारी दी, ” ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777