पंजाब

ट्रक ड्राइवर से लूटपाट के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

बठिंडा के ग्रोथ सेंटर में रविवार को एक ट्रक ड्राइवर से 25 हजार की नकदी लूटने वाले लुटेरों को सोमवार सुबह सीआईए 1 की टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग भी की जिसके बाद सीआईएल की टीम ने जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। गंभीर हालत में लुटेरे को सिविल हॉस्पिटल बठिंडा में दाखिल करवाया गया है।

रविवार को इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में काम करने वाले ट्रक ड्राइवर लक्ष्मण सिंह से कुछ अज्ञात लोगों ने लूटपाट करने की कोशिश की थी। ड्राइवर ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे उस पर हमला कर उससे 25 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। मामले की जानकारी थाना सदर बठिंडा पुलिस को दी गई।

पुलिस ने जांच शुरू की तो आसपास के लोगों ने बताया कि लूटपाट करने वाले दीप सिंह नगर के रहने वाले कुछ युवक हैं। पुलिस टीम ने रविवार को दीप सिंह नगर में लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

सोमवार सुबह सीआईए की टीम ने ग्रोथ सेंटर में घेराबंदी कर उन लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक लुटेरे ने 12 बोर देसी पिस्तौल से पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी दो फायर कर एक लुटेरे को पकड़ लिया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777