उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ी

आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर कहर बनकर बरसेगा यूपी का ये खिलाड़ी, वनडे सिरीज के लिए भारतीय ए टीम में हुआ चयन

बाराबंकी के युवा क्रिकेटर विप्रज निगम ने लगन और शानदार प्रदर्शन से भारत ए टीम में जगह बनाई। 21 वर्षीय लेग स्पिनर विप्रज ग्रीन पार्क में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में खेलेंगे। ये मैच 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को होंगे। विप्रज ने क्रिकेट करियर की शुरुआत लखनऊ से की थी। 12 साल की उम्र में वह लखनऊ आ गए और यूपी टिंबर क्लब से खेलना शुरू किया।

शुरुआत में वह बल्लेबाज थे, लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को एक लेग स्पिनर के रूप में स्थापित किया। विप्रज ने पहले उत्तर प्रदेश अंडर-19 और फिर अंडर-23 टीम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खीचा। उनके टैलेंट को असली पहचान मिली यूपी टी-20 लीग 2024 में, जब उन्होंने लखनऊ फॉल्कंस की ओर से खेलते हुए 20 विकेट चटकाकर सबको चौंका दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश रणजी टीम में शामिल किया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777